वुज़ू को तोड़ने वाली चीजें

 वुज़ू को तोड़ने वाली चीजें | Madina Masjid Ahle Sunnat

पाखाना, पेशाब, वदी, मजी, मनी, कीड़ा, पथरी, जो मर्द या औरत के आगे या पीछे के मक़ाम से निकलें।
मर्द या औरत के पीछे के मक़ाम से हवा का निकलना ;
खून या पीप या पीले पानी का बदन के किसी भी हिस्सा से निकलना और बहना, खाने या पानी या सुफ्रा की मुँह भर कय आना;
इस तरह सो जाना कि दोनों सुरीन अपनी जगह अच्छी तरह न जमें हों;
चित या पट या करवट पर लेट कर सो जाना; बेहोशी, जुनून, गशी और इतना नशा कि चलने में पाँव लड़खड़ाए इससे भी वुजू टूट जाता है;

वुज़ू को तोड़ने वाली चीजें | Madina Masjid Ahle Sunnat

बालिग़ शख्स का रुकूअ व सुजूद वाली नमाज़ में इतनी आवाज से हँसना कि आसपास वाले सुन लें,
दाँतों से इस क़दर खून निकलना कि इससे थूक का रंग सुर्ख (लाल) हो गया;
दुखती हुयी आँख से पानी बहना क्यूंकि वह पानी (आँसू) नापाक है, इस तरह कान, नाक, पिस्तान वगैरह में दाना या नासूर या कोई मर्ज हो उनकी वजह से जो पानी बहें इससे भी वुजू जाता रहता है;

वुज़ू को तोड़ने वाली चीजें | Madina Masjid Ahle Sunnat

मसअलह : औरत के आगे के मक़ाम से जो खालिस रतूत बिगैर खून वाली निकलती है इससे वुज़ू नहीं टूटता अगर यह तूबत कपड़े में लग जाए तो कपड़ा पाक है;

वुज़ू को तोड़ने वाली चीजें | Madina Masjid Ahle Sunnat

मसअलह: आँख में दाना था और वह छूट कर आँख के अन्दर ही फैल गया बाहर नहीं निकला या कान के अन्दर दाना टूटा और उसका पानी सुराख से बाहर नहीं निकला तो इन सूरतों में वुजू बाकी है; मस अलह: बलग़म की क्रय से वुज़ू नहीं टूटता जितनी भी हो ।

वुज़ू को तोड़ने वाली चीजें | Madina Masjid Ahle Sunnat



Post a Comment

Previous Post Next Post