Faraiz e Namaz In Hindi | Popular No.1

Faraiz e Namaz फराइज़े नमाज़


नमाज़ में 14 फर्ज हैं जिनमें से चन्द ऐसे जिनका नमाज से पहले होना जरूरी है और उनको नमाज़ के खारिजी फराइज कहते है और शराइते नमाज़ भी कहा जाता है और चन्द फ़राइज़ हैं जो दाखिले नमाज़ हैं सबकी फिहरिस्त यह है

(1) बदन का पाक होना

(2) कपड़ों का पाक होना

(3) सतरे औरत यानी मर्दों को नाफ से घुटनों तक और औरतों को चेहरे और हथेलियों और कदमों के इलावा तमाम बदन का ढांकना फर्ज है।

(4)नमाज़ की जगह का पाक होना

(5) नमाज का वक्त होना

(6) किबला की तरफ रुख होना

(7) नमाज़ की नीयत करना

(8) तकबीरे तहरीमा | Faraiz e Namaz फराइज़े नमाज़

(9) कियाम यानी खड़ा होना

(10) किराअत यानी एक बड़ी आयत या तीन छोटी आयतें या एक छोटी सूरत पढ़ना

(11) रुकूअ करना

(12) सज्दा करना

(13) काअदा अखीरह

(14) अपने इरादे से नमाज खत्म करना।

अगर इनमें से कोई चीज़ भी जानकर या भूल कर रह जाये तो सज्दए सहव करने से भी नमाज न होगी बल्कि दोबारा पढ़ना ज़रूरी होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post